क्षेत्र के अनेक किसानों ने भाग लिया
दिलीप गुप्ता
सरायपाली
इडियन पोटाश लिमिटेड, पूरे देश में किसान हित में काम करती है भारत सरकार कृषि एवं कल्याण मत्रालय द्वारा ‘मृदा पोषक तत्व प्रबन्धन कर उन्नति खेती द्वारा उत्तम पैदावार, हेतु कृषको को जागरूक करने की मुहिम को इंडियन पोटाश परिपालन कर रही है, जिसका उद्देश्य कृषि व किसान से जुड़ी सभी संस्थाओं को एक प्लेटफार्म में लाकर समन्वय द्वारा किसानों को जाग्रत व मार्गदर्शन कर योजना के उद्देश्य के तहत जैविक खादों, रसायनिक संतुलित उर्वरक उपयोग मृदा परीक्षण, एकीकृत तत्व प्रबंधन की विस्तृत जानकारी देकर इस हेतु किसानों को जाग्रत करना है, तथा जमीन की उपजाऊ क्षमता को बरकरार रखते हुए उत्तम पैदावार लेना तथा कृषि से जुड़े उद्योग धंधों को बढ़ावा देने हेतु मार्गदर्शन कर कृषि व किसानो के सर्वागीण विकास को बढ़ावा देना ही मुख्य उद्देश्य है ।
अर्जुण्डा स्थित श्री श्याम सेवा समिति परिसर में आयोजित इस पी. एम .प्रणाम योजना के अंतर्गत वृहद किसान संगोष्ठी की शुरूआत करते हुए आई.पी.एल. के बी. के. पाडेय ने आये सभी कृषकों के साथ ही कृषि विभाग , कृषि वि. विद्यालय के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों का स्वागत करते हुए- इंडियन पोटाश द्वारा किसान हित में चलाई जा रही गतिविधियों, उर्वरक सिनेरियो पर प्रकाश डालते हुए संतुलित एवं एकीकृत तत्व प्रबंधन, जैविक खादों का महत्व, नाइट्रोजन व फॉसफोरस के साथ पोटाश तत्व की फसल में भूमिका व महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बरकरार रखते हुए उत्तम एवं टिकाऊ खेती हेतु किसानों का ध्यानाकर्षण किया।
कृषि महाविद्यालय तुमगाव महासमुंद के डीन कृषि डॉ. अनुराग ने पी. एम. प्रणाम योजना के मुख्य उद्देश्य के तहत् कृषि से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से कृषकों को समझाइस दिया एवं जमीन के गुणवत्ता बनाये रखते हुए गुणवत्ता युक्त जैविक व संतुलित रसायनिक उवर्रक उपयोग, उत्तम कृषि पद्धति अपनाकर उन्नत खेती हेतु किसानों को प्रेरित किया
अनुभागीय कृषि अधिकारी (सरायपाली) विवेक पटेल ने समन्वित् तत्व प्रबंधन पर तथा फासलों में पोटाश के महत्व की जानकारी किसानों को दी ।
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि वि. विद्यालय के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. पी सी. चौरसिया ने हॉर्टिकल्चर-फलों व सब्जी की खेती के साथ ही नगद फसल लिए जाने व उससे किसानों को होने वाले लाभों की जानकारी दी व नगद फसलों से किसानो के आय वृद्धि की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर एस. ए. डी. ओ. सरायपाली बी. एल. मिरधा जी ने उपस्थित सभी किसानों का उत्साहवर्धन किया।
संगोष्ठी में अनेक किसानों ने खेती किसानी से संबंधित अनेक प्रश्न जिज्ञासा वश पूछा गया सभी का संतोषप्रद जवाब किसानों को समझाते व उदारहण देते हुवे समझाया गया ।व किसानों के कृषि से जुड़ी समस्याओं के प्रश्नों का सबंधित कृषि विशेषज्ञों द्वारा समाधान करते हुए मार्गदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन आई, पी. एल. एस. आर. एम. सुनील सिंह के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर मुकेश ट्रेडिंग कपनी व राजेश अग्रवाल खाद भंडार के संचालक मुकेश अग्रवाल व मार्कफेड खाद भंडारण केन्द्र सरायपाली से नारायण उपस्थित रहे तथा आई. पी. एल. की गुणवत्ता युक्त खादों की उपलब्धता पर जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम की अंत में आए सभी आगंतुकों, कृषकों एवं कृषि विशेषज्ञों का तथा कृषि विभाग सभी को बारिश जैसे विपरित परिस्थितियों में इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित व कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी हेतु आई. पी. एल. के बी. के. पांडेय आभार व्यक्त किया ।