:अनूप वर्मा:
चारामा: रोशनी और समृद्धि का पर्व दीपावली पुरे देश प्रदेश और घर घर मनाई जायेगी। हिन्दु धर्म का सबसे बडा पर्व दीवाली जहाँ दियो की रोशनी से नगर जगमगायेगा। वही नगर मे घरो घर और दुकानो को रंग बिरंगी रोशनी और झालरों से सजाया गया। लेकिन नगर से गुजरी नेशनल हाईवे 30 रोशनी के इस पर्व में भी अधेरे मे डुबी हुई है।

नगर के नेशनल हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाईट की पोल शो पीस बनकर ही रह गई है। जब से पोल और हाईवे सडक नगर से गुजरी है। तभी से सडक पर लगी स्ट्रीट लाईट हमेशा से खराब और बंद ही पड़ी रहती है। जिससे अक्सर नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाएँ होती रहती है।
बीते कुछ दिनो पहले ही अंधेरे के चलते ही नेशनल हाईवे पर 12 गौवशो की सडक दुर्घटना मे मौत और कुछ गौवंश उसमे से घायल हो गई थी। जिस पर क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी सहित गौ सेवक उत्तम साहु एवं अन्य संघटनो ने विभिन्न ज्ञापन और प्रेस वार्ता के माध्यम से हाईवे पर बंद पडी लाईटो को शुरू करने की अपील प्रशासन से की थी।

वही हर साल भले ही लाईट बाकि समय बंद रहती हो, लेकिन दीवाली मे लाईटे शुरू कर दी जाती थी, लेकिन इस साल दीपावली पर्व पर लाईटे बंद है, हाईवे पर अंधेरा है, विधायक से लेकर गौसेवको और हिन्दु संगठनो की मॉग पर शासन प्रशासन ने कोई सुध तक नहीं ली।

जिसके चलते अंधेरे मे’ हाईवे किनारे व्यापार कर रहे व्यापारियो को व्यापार करना पड रहा है। तो वही दीपावली खुशियो के इस पर्व में अंधेरा कही खलल न डाल दे।