CONGRESS कांग्रेस का मजबूत आधार स्तंभ है राजनीतिक विचारधारा : मदन साहू

CONGRESS

CONGRESS कांग्रेस सरकार के कामकाजए योजनाओं को पहुंचाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने की चर्चा

CONGRESS राजनांदगांव। डोंगरगांव विधानसभा के करमतरा सेक्टर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बैठक का आयोजन बीते दिनों हुआ।

CONGRESS कांग्रेस की सांगठनिक गतिविधियां, रणनीतियां और चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए आमजनों तक कांग्रेस सरकार के कामकाजए योजनाओं को पहुंचाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की।

इस दौरान जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस का सबसे मजबूत आधार स्तंभ इसकी राजनीतिक विचारधारा है।

 

दशकों से इसी विचारधारा ने लोगों को कांग्रेस से जोड़े रखा है और समय के साथ यह और भी मजबूत, व्यापक और पारदर्शी होती जा रही है।


CONGRESS अध्यक्ष साहू ने यहां पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संगठन और कांग्रेस की रीति-नीति के साथ भूपेश सरकार की योजनाओं पर विस्तार से बात की।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कई बेहतर योजनाओं को क्रियान्वयन किया है। शहर, कस्बा, गांव सभी के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए हैं।

CONGRESS  उन्होंने कहा कि, लोगों तक यह योजनाएं पहुंच रही है। इसके संबंध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आमजनों से चर्चा कर उन्हें जागरुक करना चाहिए।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटी को मजबूत करने की बात भी कही।

ALSO READ : RSS द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न

CONGRESS  सेक्टर बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की योजनाओं से किसान संतुष्ट और खुशहाली महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं की पूछ-परख और लगातार बैठक की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का निदान कार्यकर्ता कर सके।

CONGRESS कार्यकर्ताओं ने कहा कि, कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों से अनुशंसा लेकर आते हैं। शासकीय कार्यालयों में इन अनुशंसा पर जल्द नतीजे आने चाहिए, ताकि लोगों को शासन की योजनाओं का जल्द फायदा मिल सके।

ALSO READ :https://jandhara24.com/news/105709/231-battalion-of-crpf-organized-tree-plantation-program-and-learned-this/

CONGRESS  इससे कार्यकर्ताओं में जनसेवा का भाव और मनोबल दोनों बढ़ता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU