
नई दिल्ली/रायपुर: चुनाव आयोग ने राज्य के 25 आईएएस और 5 आईपीएस अफसरों को पांच राज्यों में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। यह केंद्रीय पर्यवेक्षक असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की निगरानी करेंगे।
इस संबंध में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के लिए ब्रीफिंग मीटिंग का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM), द्वारका, नई दिल्ली में किया जाएगा।
