चारामा में चुनावी सरगर्मी तेज: वार्ड 13 के उपचुनाव हेतु भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी ने दलबल के साथ किया नामांकन

​त्रिकोणीय मुकाबले से रोचक हुआ चुनाव; निर्दलीय प्रत्याशी नारानतक सिन्हा उर्फ़ नानू ने बढ़ाई दोनों दलों की धड़कनें
​चारामा। नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद पद हेतु होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सियासी पारा चरम पर रहा। भाजपा, कांग्रेस सहित एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने-अपने समर्थकों के हुजूम के साथ गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर भव्य रैली निकाली। दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन कार्यालय पहुंचकर प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
​भाजपा प्रत्याशी अनूप सोनकर के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नगर के रंगमंच से पार्टी का झंडा थामे जोरदार रैली निकाली। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मोहित नायक ने भी भारी लाव-लश्कर के साथ अपना पर्चा भरा। दोनों ही प्रमुख दलों के दिग्गज नेताओं ने रैली में शामिल होकर अपनी-अपनी जीत का दावा किया।


​निर्दलीय प्रत्याशी ने बिगाड़ा समीकरण, दोनों खेमों में बढ़ी चिंता
​इस उपचुनाव में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब वार्ड के ही होनहार और सक्रिय युवा नारंतक सिन्हा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नारंतक सिन्हा लगातार वार्ड की समस्याओं को लेकर जनता के बीच बने रहते हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उनके चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं। स्थानीय राजनीतिक पंडितों का मानना है कि नारंतक सिन्हा की जमीनी पकड़ के कारण इस बार दोनों ही प्रमुख पार्टियों के जीत का समीकरण पूरी तरह बिगड़ सकता है और मुकाबला बेहद त्रिकोणीय व दिलचस्प हो गया है।


​रैली में उमड़ा दिग्गजों का हुजूम
​कांग्रेस खेमे से ये रहे शामिल:
कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव,कौशल्या शोरी ब्लॉक प्रभारी कांग्रेस,गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के पूर्व सदस्य नरेन्द्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिरवेन्द्र साहू, लोकेश किरी, पुरुषोत्तम गजेंद्र, यशवंत नायक तथा युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नायक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजू सोनकर, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ तारम, रानू कामलेश सेन, देवेन्द्र सोनी, अमृत देवांगन, सोपसिंग आंचला, देवानंद कोरेटी, सत्तार खान, रवि लाल नायक, संतोष शिंदे, अंजू नाग, प्रेमलता सुकदेवे, चन्द्रिका छोटी चौहान, कविता साहू, बिसमत नरेटी, के.एल. मरकाम, किशोर नेताम, शंकर सिन्हा, सुभाष सोनकर, विनोद साहू, बेलाराम साहू, दिनेश राठौर, राम गावड़े, सुरेंद्र साधवानी, सुधांशु पाण्डेय, रवि मंगतानी, सूरज नरेटी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


​भाजपा खेमे से ये रहे मौजूद:
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पार्टी के शीर्ष नेता आलोक ठाकुर, मंडल प्रभारी राजा देवनानी, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, नंद कुमार ओझा, हेमेंद्र बंटी ठाकुर, संतोष नाहर, खुशी जोतवानी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंजू सोनकर और पार्षद संतोष ओझा डटे रहे। साथ ही लोकेश सोनकर, रजनी यादव, तुलसी कुंजाम, संदीप मेश्राम, भागी राम साहू, बंशी सेन, जागेश्वर सोनवानी, तुलसी माली, संतोषी सिन्हा, सत्येंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र सोनकर, धर्मेंद्र कुंजाम, परमेश्वर यादव, अमित साहू, टीकम तारम, वासु साहू, भोजराज सोनी, प्रियेश सेन, रूपेश देवांगन, करण सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।
​जानिए क्या है आगामी चुनावी कार्यक्रम
​18 मई को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ​19 मई को जमा किए गए नामांकन पत्रों और दस्तावेजों की स्क्रूटनी (जांच) की जाएगी।
​20 मई को नाम वापसी (नामांकन वापस लेने) का अंतिम दिन रहेगा,
​21 मई को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और
​01 जून को वार्ड क्रमांक 13 के लिए मतदान होगा,
​04 जून की सुबह से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *