Droupadi Murmu Oath Ceremony : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी शपथ

Droupadi Murmu Oath Ceremony

Droupadi Murmu Oath Ceremony : द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी

Droupadi Murmu Oath Ceremony
Droupadi Murmu Oath Ceremony

Droupadi Murmu Oath CeremonyDroupadi Murmu Oath Ceremony : नयी दिल्ली ! नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी।

also read : Latest Supreem court News : अंबानी की सुरक्षा को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार एवं निर्वाचन आयुक्त अनूप चन्द्र पांडे ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती मुर्मू के चुनाव प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले निर्वाचन आयोग को चुनाव अधिकारी पी सी मोदी से चुनाव के परिणाम की घोषणा की प्रति प्राप्त हुई। श्री मोदी राज्य सभा के महासचिव भी हैं।

Droupadi Murmu Oath Ceremony
Droupadi Murmu Oath Ceremony

PM मोदी ने गुरुवार शाम संसद भवन परिसर में मतगणना पूरी होने के बाद द्रौपदी मुर्मू के चुनाव में विजयी होने की घोषणा की थी।

इसके बाद प्रमाण पत्र की एक हस्ताक्षरित प्रति वरिष्ठ उप-चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और वरिष्ठ प्रधान सचिव नरेंद्र बुटोलिया ने गृह सचिव को सौंपी थी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के समय इसे पढ़ा जाएगा।

सभी संसद सदस्यों के समारोह में भाग लेने के मद्देनजर राज्य सभा के सभापति वेंकैया नायडू ने फैसला किया है कि राज्य सभा की बैठक उस दिन पूर्वाह्न 11 बजे के बजाय दोपहर बाद दो बजे से होगी।

Droupadi Murmu Oath Ceremony
Droupadi Murmu Oath Ceremony

कार्मिक मंत्रालय ने शपथ ग्रहण समारोह के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अपराह्न दो बजे तक क्षेत्र के कुछ सरकारी भवनों को बंद करने का भी आदेश दिया है। समारोह को देखते हुए नए संसद भवन का निर्माण भी रोका जाएगा।

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक श्रीमती मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे।

also read : https://jandhara24.com/news/107254/baba-bhoramdev-who-sits-in-the-captivating-valley/

द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति का पद संभालने वाली पहली जनजाति महिला हाेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU