Dr. Surendra Dubey passed away: पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन… अब नही गुंजेगी वो हंसी… वो कविता वाली ठिठोली..

सुप्रसिद्ध कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शोक की लहर है.

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुरेन्द्र दुबे का उपचार एसीआई रायपुर में लंबे समय से जारी था. हृदय  गति रूकने के कारण आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली.

उनका जन्म 8 अगस्त 1953, बेमेतरा में हुआ था. वे आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं लेखक  थे. साल 2010 में उनको  भारत सरकार द्वारा चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार  पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

– अन्य पुरस्कार

हास्य रत्न पुरस्कार (2008) – काका हाथरसी सम्मान

– रचनाएँ: उन्होंने पाँच पुस्तकें लिखीं, जिन्होंने आयुर्वेद और हास्य साहित्य को समृद्ध किया.