Delhi MCD केजरीवाल सरकार भ्रष्ट और बेशर्म: अनुराग ठाकुर

Delhi MCD

Delhi MCD दिल्ली एमसीडी को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे केजरीवाल

Delhi MCD नयी दिल्ली !  सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के एमसीडी चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रीत विहार के वार्ड संख्या 202, अनारकली के वार्ड संख्या 208, विश्वास नगर के वार्ड संख्या 207, दयालपुर के वार्ड संख्या 242 और भजनपुरा के 230 वार्ड संख्या में मेगा रोड शो, सभाओं और जनसंपर्क किया।

Delhi MCD उन्होंने लोगों से दिल्ली के विकास कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए एमसीडी में फिर से भाजपा को जिताने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश ने  अरविंद केजरीवाल नाम का एक ऐसा मुख्यमंत्री देखा है जो भ्रष्ट होने के साथ-साथ बेशर्म भी है।

Delhi MCD  उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि  केजरीवाल दिल्ली को लंदन बनाने की बात करते थे। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने अपने सात वर्षीय कार्यकाल में झूठ की राजनीति पर एक अविस्मरणीय अध्याय लिखा है और जैसे ही आप ने पंजाब में सरकार बनाई, उनके स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं, उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल मॉडल में ही यह संभव हो सकता है कि उनके मंत्री भ्रष्टाचार करते हैं और केजरीवाल तुरंत उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे देते हैं।

Delhi MCD  ठाकुर ने कहा, “आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अराजकता की पर्याय बन चुकी है। केजरीवाल सरकार के तीन यार दारू, घोटाला और भ्रष्टाचार। श्री केजरीवाल दिल्ली एमसीडी को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं जिन्होंने पिछले सात वर्षों में झूठ की राजनीति को कभी न भूलने वाला अध्याय लिखा है।

Delhi MCD  दिल्ली की समझदार जनता उनके झूठे दावों और खोखले वादों में नहीं फंसने वाली है। आम आदमी पार्टी जीत के दावे तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी कर रही थी लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 सीटों में वह एक भी सीट पर जमानत नहीं बचा सकी, वहीं उत्तराखंड में उनका खाता भी नहीं खुला। पंजाब में उनकी सरकार बनते ही स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में है, आप सत्ता का आनंद ले रही है, आप के नेता भ्रष्टाचार कर जेल में आनंद ले रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “ केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में पूर्ण रूप से डूबी हुई है। इन्होंने तो बच्चों के क्लासरूम तक को नहीं छोड़ा और उसमे भी घोटाला किया। शौचालय को क्लासरूम बताया, ऐसी है आप की सरकार जिसने शिक्षा को बढ़ावा देने के बदले शराब के ठेकों का विस्तार किया। लोग अब इनकी असलियत को पहचान चुके हैं और इस बार हम दिल्ली के नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले हैं।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU