India Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा से आ रहा है देश में बड़ा बदलाव : राहुल

India Jodo Yatra

India Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा से आ रहा है देश में बड़ा बदलाव : राहुल

India Jodo Yatra नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि करुणा, संवेदना और निस्वार्थ प्रेम भारवासियों की अंतरात्मा में बसा है और भारत जोड़ो यात्रा ने इसे और मजबूत किया है।

India Jodo Yatra राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा , “करुणा भारत का प्राकृतिक स्वभाव है और इसे देखने के लिए हमें ज़्यादा दूर तक जाने की ज़रूरत भी नहीं है। यह हम अपने घरों पर या आस पास देश के बच्चों में देख सकते हैं।

 

India Jodo Yatra आज नन्हे प्रियांजय से मिल कर यह बात पक्की हो गई की देश में संवेदना का कोई अभाव नहीं है। इस छोटे से बच्चे ने अपने बाल लंबे किए ताकि कैंसर पीड़ितो के लिए दान कर सके।”

India Jodo Yatra कांग्रेस नेता ने इस बच्चे के काम की प्रशंसा करते हुए कहा , “इस उम्र में ऐसा निर्णय ले पाना उसके शक्तिशाली व्यक्तित्व की निशानी है।

हमें इस बात का भी एहसास होना ज़रूरी है कि यह जागरूकता आम नहीं है। खास कर जब एक मासूम बच्चा मानवता का ऐसा उद्धारण बने और अनजान लोगों के लिए भी ऐसा त्याग करने को तैयार है।

India Jodo Yatra यह करुणा, संवेदना और निस्वार्थ प्रेम भारत की अंतरात्मा में बसा हुआ है, थोड़ा बिखरा हुआ है, लेकिन वो भी एक हो रहा है, भारत जोड़ते जोड़ते।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU