Delhi gang rape News : नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप के चारों आरोपी गिरफ्तार

Delhi gang rape News :

 Delhi gang rape News : रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप

 Delhi gang rape News : नयी दिल्ली ! देश की राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन में एक महिला के साथ हुए सनसनीखेज सामूहिक (गैंगरेप) दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

also read : Balodabazar News : एसडीएम की सजगता एवं नायब तहसीलदार की तत्परता से कर्तव्य को मिला एक ही दिन में जाति प्रमाण पत्र


पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम देने के चारों आरोपियों सतीश कुमार, विनोद कुमार, मंगल चंद मीणा और जगदीश चंद को गिरफ्तार कर लिया गया है यह सभी रेलवे के बिजली विभाग के कर्मचारी हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


महिला के साथ गुरुवार को गैंगरेप हुआ था जिसकी जानकारी उसने शुक्रवार सुबह फोन पर दी। पुलिस को महिला प्लेटफार्म संख्या आठ-नौ के पास से मिली थी। महिला ने बताया कि एक मित्र ने उसे रेलवे में काम करने वाले व्यक्ति से मिलवाया था और यह भी कहा था कि वह रेलवे में उसकी नौकरी लगा सकता है।


महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और नौकरी की तलाश में थी। उसके साथ गैंगरेप को अंजाम देने वालों में से एक उसके लगातार संपर्क में था और गुरुवार रात को अपने बेटे के जन्मदिन और नया घर खरीदने की खुशी में दी पार्टी में उसने महिला को आमंत्रित किया।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

इसके बाद उसने महिला को अपने घर ले जाने के लिए कीर्तिनगर स्टेशन से लिया। वह महिला को पहले नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म आठ-नौ पर लाया। वहां पहुंचकर उसने महिला से बिजली मरम्मत कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने और इंतजार करने को कहा।

 यह कहकर वह वहां से चला गया। कुछदेर बाद वह अपने चार दोस्तों के साथ कमरे में आया और उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बारी बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बाकी दो दोस्त कमरे के बाहर निगरानी करते रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU