रमेश गुप्ता दुर्ग। अम्लेश्वर स्थित खारुन नदी में डूबे एक युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम दुर्ग को युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम बिना विलंब घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव के मार्गदर्शन में टीम ने सुनियोजित ढंग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान एसडीआरएफ के डिप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने गहराई में उतरकर खोजबीन की और युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
इस पूरे अभियान में राजकुमार यादव, थानेश्वर, विनय, हेमराज, राजू महानंद, दिलीप और रमेश ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मृतक की पहचान मोहम्मद मोहिउद्दीन (उम्र 19 वर्ष), पिता मोहम्मद नजीमुद्दीन, निवासी चांद टायर्स, के.के. रोड, मौदहापारा, रायपुर के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ की तत्परता और टीम वर्क के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अमलेश्वर में खारुन नदी में डूबे रायपुर के युवक का शव बरामद, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

01
May