Dantewada Next Danex दंतेवाड़ा नेक्स्ट डैनेक्स की महिलाएं कायम कर रही मिशाल

Dantewada Next Danex

Dantewada Next Danex गारमेंट फैक्ट्री डनेक्स की भूमिका महिला सशक्तिकरण की मिसाल

Dantewada Next Danex
Dantewada Next Danex दंतेवाड़ा नेक्स्ट डैनेक्स की महिलाएं कायम कर रही मिशाल

Dantewada Next Danex  दन्तेवाड़ा। महिलाएं पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में बढ़ चढ कर हिस्सा ले रही है। सामाजिक रुढि़यों की बेडि़यों को तोड़ खुले आसमान में उड़ तरक्की का सफर तय कर दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

ऐसे ही दंतेवाड़ा नेक्स्ट डैनेक्स की महिलाएं, महिला सशक्तीकरण की जिले में मिसाल बन चुकी हैं। वे आत्म विश्वास के साथ काम कर दूसरों को प्रेरित कर रही है।

महिलाओं के उद्यमिता कौशल को बढ़ावा

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

आपको ज्ञात होगा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के द्वारा 31 जनवरी 2021 को डैनेक्स की पहली यूनिट की शुरूआत गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम हारम में की गई थी। आज फैक्टरी में कार्य कर रही दीदियों का नियमित आय से शासन के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

एक तरह से कहा जा सकता है कि डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हुआ है जहाँ एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के उद्यमिता कौशल को बढ़ावा मिलने से उनकी आजीविका का साधन मिला है वंही दूसरी ओर उनके जीवन में सुधार हो रहा है।

महिलाओं के जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव

Dantewada Next Danex  जिले में हारम के बाद अब कटेकल्याण, बारसूर, कारली में डैनेक्स की अन्य यूनिट स्थापित की जा चुकी है। इसमें सर्वप्रथम महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। अब उनके द्वारा तैयार कपड़ों को देश के विभिन्न जगहों में भेजा जा रहा है। अब तक डैनेक्स फैक्ट्री से 66 करोड़ रुपए के 11 लाख कपड़े बनाकर भेजे जा चुके हैं।

Dantewada Next Danex  इस फैक्ट्री से 750 से भी ज्यादा लोगो को रोजगार से जोड़ा गया है। भविष्य में ऐसे ही डैनेक्स की अन्य यूनिट प्रारम्भ कर अधिक से अधिक लोगो को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महिलाएं एक अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। महिलाएं आज डैनेक्स फैक्ट्री ग्रामीण महिलाओं की आय सृजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Dantewada Next Danex  महिलाएं आत्म निर्भर बन जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले रही है और परिवार और समाज में अपना योगदान दे रही है। कोई भी विपत्ति आए जिसका बेहतर ढंग से सामना करने तत्पर खड़ी है। डैनेक्स ने उन्हें एक अवसर प्रदान किया है जिससे ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव झलकती है।

Collector and SP koriya : कलेक्टर एवं एसपी ने नये जिले के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Dantewada Next Danex  शासन प्रशासन के इस प्रयास की सार्थकता भी सामने आ रही है पहले गाँव की महिलाओं का जीवन घर की चार दीवारों तक ही सीमित रहा है। लेकिन आज महिलाएं रोजगार से अतिरिक्त आय पाकर परिवार को गरीबी की रास्ते से बाहर लाने में मदद कर रही है। रोजगार के क्षेत्र में आगे आकर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

Dantewada Next Danex  इसके साथ ही अपने कौशल आत्मविश्वास से किसी भी चुनौती को संभालने में सक्षम हो रही है। इस प्रकार महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण का यह प्रयास सराहनीय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU