Dantewada latest news : तेंदूपत्ता बिक्री को लेकर आदिवासी और सरकार के बीच टकराव,हक दिलाने भाजपा ने लगाया जन चौपाल

Dantewada latest news :

Dantewada latest news तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनका हक दिलाने भाजपा ने लगाया जन चौपाल!

Dantewada latest news दन्तेवाड़ा | दंतेवाड़ा में ‘‘हरा सोना‘‘ कहे जाने वाले तेंदूपत्ता यानी कि डायोसपायरस मेलेनोक्जायलोन की बिक्री पर इन दिनों विवाद की स्थिति गहराने लगी हैं। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना मरकाम के नेतृत्व में आज कटेकल्याण ब्लॉक के गाटम पंचायत में पार्टी द्वारा जन चौपाल लगाया गया हैं।

Auto Expo में मारुति सुजुकी करेगी बड़ा धमाका

जन चौपाल में ग्रामीणों ने भाजपा के सामने तेंदूपत्ता खरीदी में आ रही समस्याओं के बारे में बताया कि फड मुंशी द्वारा तेंदूपत्ता खरीदने से मना कर दिया गया हैं। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग सभी काम छोड कर दो-तीन दिनों से जंगलों में भूखे,प्यासे तेंदूपत्ता तोड रहे हैं। जब उसे बेचने की बारी आई तो वन विभाग एवं छत्तीसगढ राज्य लघु वनोपज संघ के कर्मचारियों द्वारा पत्ता खरीदने से मना कर दिया गया हैं।

जन चौपालन में कटेकल्याण ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के सामने तेंदूपत्ता संग्राहको ने आरोप लगाया की सरकार उन्हें तेंदूपत्ता की कम कीमत देती हैं। जबकि खुले बाजार में इसकी अधिक कीमत मिलती हैं।

वन अधिकार पट्टा मिलने के बाद से अब ग्रामीण चाहते है कि उन्हे पडोसी राज्य महाराष्ट्र,उडीसा में तेंदूपत्ता संग्राहको की तरह ग्राम सभा के अनुमती से सरकार के साथ मिलकर तेंदूपत्ता की नीलामी व बेचने का मौका दे ताकि वे अच्छा खासा मुनाफा कमा सके।

अब इन्ही बातो को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच तनातनी की स्थिति निर्मित हो रही हैं। इसमें शासन प्रशासन की घोर लापरवाही हैं। सरकार और सरकारी अधिकारियों को दिक्कत यही से हो रही हैं।

क्यो हो रहा है विवाद?

1964 में अविभाजित मध्यप्रदेश में तेंदूपत्ता के व्यापार का राष्ट्रीयकरण किया गया। इससे पहले तक लोग देश भर में तेंदूपत्ता को बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र थे। इसके बाद महाराष्ट्र ने 1969 में, आंध्रप्रदेश में 1971 में ओडिशा ने 1973 में गुजरात ने 1979 में राजस्थान ने 1974 में और 2000 में छत्तीसगढ ने इसी व्यवस्था को अपनाया हैं।

इस व्यवस्था के तहत् राज्य का वन विभाग तेंदूपत्ता का संग्रहण करवाता है,परिवहन की भी अनुमति भी वही देता हैं। व्यापरियों को बेचने का भी अनुमति छत्तीसगढ राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से तेंदूपत्ता का संग्रहण होता हैं।

वही भारतीय जनता पार्टी के जन चौपाल में ग्रामीणो की समस्याओं को सुना और उन्हे उनका हक दिलाने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन से मुलाकात कर ग्रामीणो की समस्या से अवगत करायेगे। जन चौपाल में भाजपा जिलाअध्यक्ष चैतराम अट्टामी, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मण्डावी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला विनय नाग, मनोज ध्रुव,छन्नू ताती,पार्षद लता मरकाम,बंटी टेकाम,मासा पीडियाम, संजय ठाकुर एवं भाजमा के समस्त कार्यकर्त्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU