Dantewada Latest News लाखों खर्च कर सब्जी मंडी बनाई और दुकानें लग रही सड़क पर

Dantewada Latest News

Dantewada Latest News नगरपालिका परिषद सब्जी व्यपारियों से टैक्स वसूल रहा सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नही

Dantewada Latest News दंतेवाड़ा !  नगरपालिका परिषद आम नागरिकों से टैक्स तो वसूल लेता हैं। मगर टैक्स वसूलने के एवज में नागरिकों को जो सुविधाएं देनी चाहिए नगरपालिका पर्याप्त सुविधा मुहैया करवाने में नाकाम रहता हैं। जिस वजह से सब्जी व्यापारियों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनपन्ना स्वभाविक हैं। दरसल दंतेवाड़ा में कई वर्षों से सब्जियों का व्यापार करने वाले सब्जी व्यापारियों का कहना हैं, कि नगरपालिका परिषद दंतेवाड़ा द्वारा आज तक व्यवस्थित सब्जी मार्केट उन्हें प्रदान नही किया गया हैं। जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। मजबूरन व्यापारियों को सड़क किनारे इधर-उधर अन्य जगहों पर सब्जी की दुकान लगाना पड़ रहा हैं। जिस वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित भी होती हैं, और सड़कों पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग जाती हैं। जिससे सड़क में दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता हैं।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुये पालिका प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी दुकानें हटाई जाती हैं। इस वजह से सब्जी व्यापारियों एवं पालिका के कर्मचारियों के बीच विवाद भी होता रहता हैं। कभी-कभी विवाद झगड़े का रूप भी अख्तियार कर लेती हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका प्रशासन को इस समस्या का स्थाई समाधान निकालना बेहद जरूरी हैं।

Dantewada Latest News पालिका प्रशासन द्वारा लाखों रुपये की लागत से मालवीय मेडिकल के बगल में कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया गया हैं। यदि पालिका प्रशासन चाहे तो वहां पर सब्जी मार्केट को शिफ्ट कर सकती हैं। वहीं आवरभाटा में भी सब्जी मार्केट को रेलवे क्रासिंग के पास बनी शेड में दुकानों का संचालन किया जा सकता हैं। जिससे सब्जी व्यापारियों एवं यातायात की जो समस्या आए दिन देखने को मिलती है इससे निजात पाया जा सकता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU