चक्रवात ‘दित्वा’ लगातार तबाही मचा रहा है। तेज बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के बढ़ते पानी ने श्रीलंका के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। करीब 44,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हैं।
चक्रवात का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तूफान तेजी से उत्तर–उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और
30 नवंबर की सुबह तक
उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास बंगाल की खाड़ी में पहुंच जाएगा।
भारत में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार:
- तमिलनाडु और पुडुचेरी में शुक्रवार और शनिवार को
भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। - कई स्थानों पर 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है।
- 30 नवंबर को बारिश में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन कहीं-कहीं भारी वर्षा जारी रह सकती है।

समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक
IMD ने 1 दिसंबर तक समुद्र में मछली पकड़ने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
समुद्र में मौजूद नावों को तुरंत सुरक्षित क्षेत्रों में लौटने की सलाह दी गई है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घर में सुरक्षित रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम से जुड़े अपडेट्स पर नजर रखने की अपील की है।
तूफान की वर्तमान स्थिति
- चक्रवात ‘दित्वा’ श्रीलंका के
त्रिंकोमाली से 50 किमी दक्षिण,
बैटिकलोआ से 70 किमी उत्तर-पश्चिम,
हंबनटोटा से 220 किमी उत्तर में स्थित था। - भारत में यह
पुडुचेरी से 460 किमी दक्षिण-पूर्व
और चेन्नई से 560 किमी दक्षिण-पूर्व
की दूरी पर ट्रैक किया गया। - पिछले 6 घंटों में यह लगभग 10 किमी/घंटा की गति से आगे बढ़ा है।