Crime News पार्षद पर जानलेवा हमला…डकैती का प्रयास…पालिका अध्यक्ष के पति समेत 7 आरोपी हिरासत में

:असीम रजा:

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :  जिले में हत्या के प्रयास और डकैती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या हुआ था
– 2 जुलाई की रात करीब 9 बजे, मयूरेश केशरवानी उर्फ बंटी अपनी मार्बल की दुकान (रायगढ़ रोड) के पास बैठा था।
– तभी 10-15 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया, उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और लूटपाट की।
– पीड़ित के भाई अमितेश केशरवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की
– एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, एडीशनल एसपी निमीषा पांडेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

– सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने छापेमारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया:
1. आशीष कुमार पटेल (19 वर्ष)
2. धीरज कहार (35 वर्ष)
3. अजय बंजारे (40 वर्ष)
4. आयुष दुबे (19 वर्ष)
5. चारु शर्मा (28 वर्ष)
6. मंधावा मिरी (31 वर्ष)
7. संजय मिरी (33 वर्ष)
– सभी आरोपियों को 3 जुलाई, 2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।