Country’s independence देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह का दिया बलिदान अतुलनीय : छाबड़ा

Country's independence

Country’s independence  देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह का दिया बलिदान अतुलनीय : छाबड़ा

Country’s independence  राजनांदगांव। महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।

Country’s independence प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश व राजनांदगांव कांग्रेस प्रभारी अरुण सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने शहीद भगत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। संगोष्ठी सभा में सभी मौजूद कांग्रेजजनों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा का संचालक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया।

Country’s independence संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि शहीद भगत सिंह बचपन से ही देश प्रेम की भावना थी। भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने में अहम योगदान निभाया और अंग्रजों से जमकर टक्कर ली।

Country’s independence शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि देश अंग्रेजों की गुलामी की जंजीर से बंधी हुई थी, ऐसे विकट समय में शहीद भगतसिंह ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराने अतुलनीय योगदान दिया। भारत देश की आजादी के लिए जिन शहीदों ने बलिदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता।

Country’s independence कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने वीर सपुतों को याद करती रही है। हमें आने वाली पीढ़ी को बताना है कि देश की आजादी के लिए हमारे शहीदों ने कितनी कुर्बानियां दी है। देश की आजादी से लेकर विकास तक इन महापुरूषों का अतुलनीय योगदान रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी जी ने शहीद सरकार भगत सिंह को सादर श्रद्धांजलि है।

संगोष्ठी सभा को छग गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, रमेश डाकलिया, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, योगेन्द्र प्रताप सिंह, मामराज अग्रवाल, सुरेन्द्र देवांगन ने संबोधित किया। इस दौरान विशेष रूप से वरिष्ठ शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, मोहिनी सिन्हा, गेमू कुंजाम, पार्षद मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, भोजराज भेलावे, अब्दुल कादिर कुरैशी, बबलू कसार, मुस्तफा जोया, अतुल शर्मा, सुरेन्द्र देवांगन, मुजीब अहमद, संजय साहू, नासिर, विष्णु सिन्हा, मोहन चुनुरकर, सुनीता सिन्हा, सृकृत गुप्ता, सुरेश यादव, अर्जुन सिंह कुर्रे, संदीप जायसवाल, राहुल गजभिए मौजूद रहे। संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस महामंत्री फिरोज अंसारी ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU