Congress कांग्रेस राज में विकास और परंपरा साथ-साथ प्रगति कर रहे हैं : मदन साहू

Congress

Congress सहकारी केंद्रीय बैंकों में किसानों का स्वागत किया

Congress राजनांदगांव। किसान सेवा सप्ताह अंतर्गत जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आज सहकारी केंद्रीय बैंकों में किसानों का स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने डोंगरगांव, तुमड़ीबोड़ और ग्राम मेढ़ा में किसानों का अभिनंदन किया। खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान भी तुमड़ीबोड़ पहुंचे थे, जहां जिला किसान कांग्रेस ने उनका भव्य स्वागत भी किया।

Congress बीते सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की तीन महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत किसानों, गौपालकों के खाते में राशि अंतरित की थी।

Congress किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि, किसान सेवा सप्ताह के तहत न्याय योजना के हितग्राहियों का सम्मान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने और खेती के पारंपरिक व्यवसाय को नई दिशा देने का काम किया है। इन योजनाओं से किसानों, गौपालकों के परिवार आर्थिक रुप से सुदृढ़ हो रहे हैं। इस सुदृढ़ता से ग्रामीण परिवेश में विकास और परंपरा साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Congress साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि, डोंगरगांव नगर के सहकारी बैंक में किसानों का गुलाल से तिलक किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान भी यहां मौजूद थे। यहां किसानों के साथ बैठकर चर्चा की गई और उनसे व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली गई। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से संतुष्ट हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा करते हुए उन पर विश्वास जताया।

उन्होंने बताया कि, ग्राम तुमड़ीबोड़ में खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी किसानों से मुलाकात करने पहुंचे थे। किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्री देवांगन ने किसानों का अभिनंदन किया। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा भी की।

इसके बाद जिला अध्यक्ष मदन साहू के साथ पदाधिकारी ग्राम मेढ़ा स्थित नवीन सहकारी बैंक की शाखा पहुंचे। यहां किसानों के लिए चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। हितग्राहियों ने राशि आहरण के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रखने और की गई दूसरी व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की।

इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता व जिला किसान कांग्रेस के सरंक्षक गुलाब वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामक्षत्री चंद्रवंशी, जिपं सदस्य महेंद्र यादव, डोंगरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, जिला किसान कांग्रेस महामंत्री रोहित सोनकर, राजेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम साहू, गौतम वर्मा, उपाध्यक्ष कमल दास वैष्णव, जनपद सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री चुम्मन साहू,

आदिवासी किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष लादूराम तुमरेकी, जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद वैष्णव, माधो देवदास, डोंगरगांव ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष चुम्मन साहू, पारख साहू, भुनेश्वर साहू, जीवन रात्रे, केशव पटेल, जीवराखन वर्मा, घसिया पटेल, जीवन साहू, दीनदयाल वर्मा, राजेंद्र साहू, पुरुषोत्तम वर्मा, गणेशराम सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU