:राजेश राज गुप्ता:
कोरिया: धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और अनुशासित बनाने कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी आज
रजौली धान खरीदी केंद्र पहुंचीं। उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी प्रक्रिया का परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बारदाना की गुणवत्ता और सत्यापन की स्थिति देखी। इसके साथ ही पुराने धान की पहचान कर मॉइस्चर मीटर से नमी परीक्षण कराया गया। अमानक धान पाए जाने पर तत्काल रिजेक्शन की कार्रवाई कराई गई।

कलेक्टर ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए