Collector कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया सक्ती के ग्राम रेड़ा के आदर्श गौठान का निरीक्षण

Collector

Collector

Collector सक्ती ! कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती विकासखंड के रेड़ा आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। स्व. सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद और गोठान में किए जा रहे हैं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। स्व. सहायता की महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ ले रही हैं। गौठान में उत्पादित सब्जियों को आसपास के प्राथमिक ,माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित मध्यान्ह भोजन के लिए सप्लाई, सब्जी मंडी व अन्य हाट बाजारों में बेची जाती है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सरपंच, सचिव एवं महिला स्व सहायता समूह के कार्यों की सराहना कर बधाई दी एवं निरंतर बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया।

Collector कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया सरपंच, सचिव एवं महिला स्व. सहायता समूह के कार्यों की सराहना।

कलेक्टर ने राज्य शासन की मंशा अनुसार गौठान में गोबर खरीदी, गौ मूत्र खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद प्राथमिकता से बनवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गौठान में बहुउद्देशीय गतिविधियां नियमित संचालित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने महिलाओं को मत्स्य पालन, हल्दी, टमाटर, केला, अदरक, मशरूम उत्पादन एवं अन्य सब्जियों को उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया। और साथ ही साथ सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने पीडीएस दुकान, पंचायत भवन, और सामुदायिक भवन पर भी चर्चा की।

Collector स्व सहायता की महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ ले रही हैं।

ग्राम रेड़ा आदर्श गौठान के महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में मौसम के आधार पर टमाटर, लौकी, खीरा, आलू, बरबटी, तोरई, हल्दी, भिंडी, आदि लगाया जाता है जिससे आर्थिक लाभ मिल रहा है। गौठान में उत्पादित सब्जियों को आसपास के प्राथमिक, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित मध्यान्ह भोजन के लिए सप्लाई किया जाता है। कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से समस्याओं के संबंध में भी अवगत हुई तथा महिलाओं ने बिजली एवं कुछ क्षेत्र में पानी की समस्या से अवगत कराया कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

Collector इस दौरान सक्ति जनपद पंचायत सीईओ जगेंद्र साहू, हॉर्टिकल्चर , विभाग , पंचायत सरपंच सचिव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU