मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर/हैदराबाद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए हैदराबाद में विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ चर्चा करेंगे। इस ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में राज्य में निवेश की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा और निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया जाएगा।

राज्य की नई उद्योग नीति और निवेशक-अनुकूल फैसलों के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों में छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ा है। नई औद्योगिक नीति के लागू होने से अब तक छत्तीसगढ़ को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इससे पहले अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया में भी सफल निवेशक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिसके बाद अब हैदराबाद में यह बड़ा आयोजन होने जा रहा है।

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर रायपुर में संसदीय समिति की बैठक, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर हुआ मंथन

रायपुर। राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष डोला सेन की अध्यक्षता में रायपुर के एक निजी होटल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति के 10 से 12 जून तक अहमदाबाद, रायपुर एवं भुवनेश्वर के अध्ययन दौरा कार्यक्रम के तहत यह बैठक हुई, जिसमें ‘भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन’ विषय पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, आयात-निर्यात और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

इस दौरान कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादकों, निर्यातकों, वाणिज्य मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ एपीडा (APEDA), अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ (AIREA) और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ के कृषि व खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजार दिलाने की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। बैठक में सांसद अमरा राम, बिश्वजीत सिन्हा, रमेश अवस्थी और रेणुका चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *