Chher Chhera Punni : आज की पूर्णिमा है बैहद खास, बन रहा 5 शुभ योग…..

Chher Chhera Punni

Chher Chhera Punni

 

Chher Chhera Punni :  अभी पौष का महीना चल रहा है जो आज खत्म हो जाएगा। आज से शुभ काम शुरू हो जाएंगे। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है।

Actress Parineeti Chopra : एक्टिंग छोड़ अब किस फील्ड मे जानें वाली हैं परिणीति चोपड़ा….

Chher Chhera Punni : आज के दिन इस दिन दान स्नान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। लेकिन इस बार की पूर्णिमा और भी ज्यादा खास है। आज 5 खास संयोग बनने जा रहे हैं। इन संयोग में अगर आप ये कुछ चुनिंदा चीजें खरीदकर घर में लाते हैं तो आर्थिक समस्या कभी नहीं होगी।

 आज पौष पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, प्रीति योग और पुष्‍य योग जैसे 5 खास योग बन रहे हैं। माना जाता है कि इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन अनाज, कंबल, कपड़ों का दान करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
पौष पूर्णिमा के दिन पूजा पाठ से जुड़ी चीजें जरूर खरीदनी चाहिए। आप भगवान की कोई प्रतिमा, कोई धार्मिक किताब, सिंदूर या पूजा सामग्री खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और घर-परिवार में खुशियां आएंगी।
 अगर आप संपत्ति या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो पौष पूर्णिमा का बेहद शुभ हो सकता है। इस दिन आप अगर आप गाड़ी या संपत्ति खरीदते हैं तो आपको जीवन में आर्थिक समस्या कभी नहीं आएगी और मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहेगी।

पौष पूर्णिमा के दिन चांदी-सोने के गहने खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख, समृद्धि, धन, वैभव का वास होता है। सोने चांदी के गहनों को शांति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU