Actress Parineeti Chopra : एक्टिंग छोड़ अब किस फील्ड मे जानें वाली हैं परिणीति चोपड़ा….

Actress Parineeti Chopra

Actress Parineeti Chopra

 

Actress Parineeti Chopra :मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके प्रशंसकों को झटका लग सकता है। राघव चड्ढा से शादी को बाद परिणीति चोपड़ा के फिल्मी करियर को लेकर कई प्रकार के सवाल उठ रहे थे। कई लोगों का मानना था कि परिणीति राजनीति ज्वाइन करने वाली हैं।

Actress Parineeti Chopra
Actress Parineeti Chopra

Cock will be evidence in court कहां अदालत में बतौर सुबूत पेश होगा मुर्गा, जानें पूरा मामला

Actress Parineeti Chopra :हांलाकि, अब इन सभी खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शादी के बाद परिणीति चोपड़ा अब अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। जी हां, परिणीति चोपड़ा अब अभिनय के अलावा गायिकी में भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि संगीत की दुनिया में वह अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। अपनी इस नई जर्नी को लेकर परिणीति चोपड़ा बेहद उत्साहित हैं।

वहीं इस खुशखबरी को प्रशंसकों के साथ शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं कि ‘म्यूजिक हमेशा से मेरे लिए एक हैप्पी प्लेस रहा है। मैंने सालों से कई सारे म्यूजिशियन को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखती आ रही हूं। वहीं अब मैं भी इस दुनिया का हिस्सा बनने जा रही हूं।

Actress Parineeti Chopra
Actress Parineeti Chopra

https://jandhara24x7.com/index.php/2024/01/25/shrimad-bhagwat-katha/

मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं। मैं अपने जीवन में एक नया चैप्टर शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’ परिणीति चोपड़ा ने टीएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और टीएम टैलेंट मैनेजमेंट के साथ हाथ मिलाया है, जो देश के लोकप्रिय सिंगर को रिप्रेजेंट करता है। इस कंपनी के साथ अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, बादशाह, अमित त्रिवेदी समेत 25 से बड़े कलाकारों के नाम जुड़े हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU