Cock will be evidence in court कहां अदालत में बतौर सुबूत पेश होगा मुर्गा, जानें पूरा मामला

Cock will be evidence in court

Cock will be evidence in court

 

Cock will be evidence in court पटियाला। पंजाब पुलिस ने दो मुर्गों की लड़ाई कराने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Cock will be evidence in court उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कोशिश कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में एक मुर्गा और 11 ट्रॉफिया भी बरामद की हैं। मामला पंजाब के बठिंडा का बताया जा रहा है।

Cock will be evidence in court क्या है पूरा मामला

पंजाब की बठिंडा पुलिस एक अजीबोगरीब मामले का सामना कर रही है। इसमें एक मुर्गा पुलिस की केस प्रॉपर्टी बन गया है।

मामले का फैसला आने तक पुलिस अब उक्त मुर्गे पर नजर रखे हुए है।

Cock will be evidence in court
Cock will be evidence in court

 

हुआ यूं कि पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई आयोजित करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से एक मुर्गा और 11 ट्रॉफियां बरामद कीं हैं।

अब उक्त मुर्गा और ट्राफियां पुलिस की संपत्ति बन गई हैं।

चल रहे मामले में गवाही के दौरान पुलिस को उक्त मुर्गे को कोर्ट में पेश करना होगा। थाना सदर बठिंडा की पुलिस ने इस मुर्गों की लड़ाई को अंजाम देने वाले 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Cock will be evidence in court 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी

वहीं, दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मुर्गा और पुरस्कार देने के लिए रखी गई 11 ट्रॉफियां बरामद की हैं।

गौरतलब है कि उक्त लोगों ने मुर्गों की लड़ाई का टूर्नामेंट आयोजित किया था।

Read More : Mandsaur Madhya Pradesh News : सेक्स वर्कर के प्यार में पागल रेलवे इंजीनियर का अंजाम….पढ़े पूरी स्टोरी
जीतने वाले मुर्गे के मालिक को इनाम देने की घोषणा भी की थी। बताते चलें कि सरकार ने मवेशी, पक्षी और जानवरों की लड़ाई प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बेजुबान पक्षियों और जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Cock will be evidence in court क्या कहते हैं चौकी प्रभारी

बठिंडा चौंकी इंचार्ज निर्मलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बल्लुआना में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई करा रहे हैं।

इस पर कार्रवाई करते हुए बल्लुआना निवासी राजविंदर सिंह, जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जगसीर सिंह और गुरजीत सिंह को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU