छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला अंतरिक्ष केंद्र, नवा रायपुर में आज होगा शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आज अपना पहला अंतरिक्ष केंद्र मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर में अंतरिक्ष केंद्र का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला विशेष रूप से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।

अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” के तहत छात्रों को स्पेस रिसर्च और अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही नवा रायपुर में सैटेलाइट निर्माण, परीक्षण और ट्रैकिंग से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को आने वाले वर्षों में स्पेस टेक्नोलॉजी के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। यह पहल प्रदेश के युवाओं के लिए विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसर खोलेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *