CGPSC State Service Mains Exam Date: छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों में अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद बड़ी और जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। आयोग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, यह लिखित परीक्षा इसी महीने 6 जून से लेकर 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में खास एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
दो पालियों में होगी परीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल (CGPSC Mains Time Table)
आयोग ने साफ किया है कि मुख्य परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट (two shifts exam) में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक संपन्न होगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं का शेड्यूल कुछ इस तरह है:
- 06 जून 2026: पहली पाली में भाषा (Language) और दूसरी पाली में निबंध (Essay) का पेपर होगा।
- 07 जून 2026: सामान्य अध्ययन-I (General Studies 1) और सामान्य अध्ययन-II के पेपर होंगे।
- 08 जून 2026: सामान्य अध्ययन-III और सामान्य अध्ययन-IV की परीक्षा ली जाएगी।
- 09 जून 2026: आखिरी दिन सिर्फ पहली पाली में सामान्य अध्ययन-V का पेपर आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के इन 5 संभागीय मुख्यालयों में बने हैं परीक्षा केंद्र
इस बार पीएससी मेन्स परीक्षा को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के पांच बड़े संभागों में सेंटर (exam centers in Chhattisgarh) बनाए गए हैं। परीक्षार्थी रायपुर (Raipur), बिलासपुर (Bilaspur), दुर्ग (Durg), सरगुजा-अंबिकापुर (Ambikapur) और बस्तर-जगदलपुर (Jagdalpur) के तय सेंटरों पर जाकर अपनी परीक्षा देंगे।
प्रवेश पत्र जारी, नहीं आएगा कोई अलग से SMS
आयोग ने अभ्यर्थियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा है कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (CGPSC Mains Admit Card 2025) पहले ही 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। छात्र बिना किसी देरी के आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। पीएससी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी छात्र को घर पर अलग से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा और न ही मोबाइल पर कोई सूचना या SMS आएगा। इसलिए समय रहते अपना एडमिट कार्ड खुद निकाल लें।