रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने वर्ष 2026 के लिए प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार अप्रैल से दिसंबर तक 25 से अधिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सबसे पहली परीक्षा 12 अप्रैल को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती के लिए होगी।
प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथियां:
- 19 अप्रैल – परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा
- 26 अप्रैल – मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा
- 5 जुलाई – सहकारिता विभाग में उप-अंकेक्षक भर्ती
- 12 जुलाई – गृह विभाग में सहायक उप निरीक्षक
- 19 जुलाई – नगर सेना फायरमैन भर्ती
- 26 जुलाई – पर्यावरण विभाग प्रयोगशाला परिचारक
- 2 अगस्त – जल संसाधन विभाग अनुरेखक (सिविल)
- 30 अगस्त – स्वास्थ्य सेवाएं ओटी टेक्निशियन
- 9 सितंबर – विधि सेवा प्राधिकरण सहायक ग्रेड-3
- 20 सितंबर – स्वास्थ्य विभाग लैब असिस्टेंट और नमूना सहायक
- 27 सितंबर – पर्यावरण संरक्षण मंडल सहायक ग्रेड-3
- 6 दिसंबर – प्रधान मुख्य वन संरक्षण कार्यालय सहायक ग्रेड-3
- 13 दिसंबर – संयुक्त स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा
- 20 दिसंबर – सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा

प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां:
- 7 मई – पीपीटी और प्री-एमसीए
- 14 मई – पीईटी और एमएससी नर्सिंग
- 21 मई – पीपीएचटी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग
- 4 जून – प्री-डीएलएड
- 11 जून – प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग
- 21 जून – पीएटी और पीव्हीपीटी
अन्य प्रमुख परीक्षा:
- 4 अक्टूबर – राज्य पात्रता परीक्षा (SET)
- 28 जून – हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा
व्यापम द्वारा जारी यह परीक्षा कैलेंडर अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा, जिससे वे समय रहते अपनी तैयारी को व्यवस्थित कर सकें।
विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।