CG Breaking संस्कृति विभाग ने की छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरणों की घोषणा

CG Breaking

CG Breaking   वैभव पाण्डेय को चंदूलाल चंद्राकर पुरस्कार

 अशोक अग्रवाल को ठाकुर प्यारेलाल सिंह, मनु नायक को किशोर साहू सम्मान

CG Breaking  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार शाम राज्य अलंकरण की घोषणा कर दी। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने एक प्रेसवार्ता में सम्मानित होने वालों के नाम घोषित किये। इस बार 33 श्रेणियों में पुरस्कार दिये जा रहे हैं।

https://jandhara24.com/news/121262/raipur-breaking-lawyer-killed-wife-and-mother-in-law-by-hitting-a-rod/

CG Breaking  बिलासपुर के अशोक अग्रवाल को सहकारिता क्षेत्र का ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान दिया जाएगा। आंचलिक साहित्य के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान रामेश्वर वैष्णव को देने की घोषणा हुई है। सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए मनु नायक को किशोर साहू सम्मान से नवाजा जाएगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिये वैभव शिव पाण्डेय और अमितेश पाण्डेय को संयुक्त रूप से दिया जा रहा है। वहीं प्रिंट मीडिया में यह पुरस्कार धनंजय वर्मा को दिया जाएगा। अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार केएन किशोर को मिलेगा। वहीं रचनात्मक लेखन और साहित्य के लिए पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय सम्मान सुदीप ठाकुर को दिया जाएगा।

CG Breaking  आज राज्यपाल करेंगी सम्मानित

CG Breaking  मंगलवार शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसूईया उइके होंगी। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करना है। साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित समारोह में राज्यपाल लोगों को सम्मानित करेंगी।

CG Breaking  क्षेत्र आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग का उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान नारायण मरकाम मिला। अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा को मिला, अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में यदि यतन लाल सम्मान, मदन मोहन गौशाला खरसिया को मिला। खेल के क्षेत्र में गुंडाधुर सम्मान मिला अमितेश मिश्रा को। महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान मिला डॉक्टर मीरा शुक्ला को।

CG Breaking  सामाजिक चेतना/ दलित उत्थान के क्षेत्र में गुरु घासीदास सम्मान मिला खेमचंद भारती को, सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान मिला अशोक अग्रवाल को, उर्दू भाषा की सेवा के क्षेत्र में हाजी हसन अली सम्मान जनाब युनूस खान को मिला। सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान अमित अग्रवाल को मिला, साहित्य/आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में रामेश्वर वैष्णव को पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान मिला।

Bemetara Nawagarh Police बेमेतरा नवागढ पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी 

CG Breaking  संगीत एवं कला के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान वेद मणि सिंह ठाकुर को मिला। लोक कला शिल्प के क्षेत्र में दाऊ मंदराजी सम्मान संयुक्त रूप से जयंती यादव और पंडित राम को मिला, कृषि के क्षेत्र में डॉ खूबचंद बघेल सम्मान खेदु राम बंजारे को मिला, सामाजिक समरसता के क्षेत्र में ईश्वर प्रसाद अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान मिला, दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में गंगोत्री वर्मा को दानवीर भामाशाह सम्मान मिला।

मछली पालन के क्षेत्र में बिलासा बाई केंवटिन मत्स्य विकास पुरस्कार रूपचंद धीवर को मिला। संस्कृत भाषा के क्षेत्र में डॉ बालकृष्ण तिवारी को संस्कृत भाषा सम्मान मिला। आदिवासियों सेवा और उत्थान के क्षेत्र में डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते सम्मान टूकेश्वर कंवर को मिला।

श्रम के क्षेत्र में महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव पुरस्कार एनटीपीसी सीपत उज्जवल नगर बिलासपुर और पालू राम साहू को संयुक्त रूप से मिला। बुनकर के क्षेत्र में बिसाहू दास, महंत पुरस्कार, आनंद देवांगन पदमचरण देवांगन, राजन देवांगन कृष्ण कुमार देवांगन को संयुक्त रूप से मिला।

बुनकर के क्षेत्र में राज राजेश्वरी करुणा माता हाथ करघा प्रोत्साहन पुरस्कार नरसिंह देवांगन और श्रीपति मेहर देवांगन को संयुक्त रूप से मिला। प्रदर्शनकारी लोक कला के क्षेत्र में द्वारिका बर्मन को देवदास बंजारे स्मृति पंथी मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लोक शैली पंथी नृत्य के क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार मिलाप दास बंजारे को, हिंदी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन अभिनय, पटकथा, निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान मनु नायक को, हिंदी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण पलाश वासवानी को। आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में धन्वंतरि सम्मान मनोज चौकसे, विधि के क्षेत्र में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान डॉ प्रिया राव और विवेक सारस्वत को मिला।

देश के बाहर सामाजिक कल्याण मानव, संसाधन विकास, कला, साहित्य अथवा आर्थिक योगदान के क्षेत्र में गणेश कर को छत्तीसगढ़ प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्य/आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में धनवंत्री जीवन यदु को लाला जगदलपुर ई साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता प्रिंट मीडिया हिंदी के क्षेत्र में धनंजय वर्मा को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिंदी के क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार अमितेश पांडे और डॉ. वैभव पांडे को मिला।

CG Breaking  पत्रकारिता प्रिंट मीडिया अंग्रेजी के क्षेत्र में मधुकर खेल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार डॉ केएन किशोर को मिला। रचनात्मकता लेखन और हिंदी भाषा के क्षेत्र में और विवेक पंडित माधव राव सप्रेे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान सुदीप ठाकुर को मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU