CG Big News: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध सिंह ने मंत्रालय में की ज्वाइनिंग, प्रशासन में नया बदलाव…

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 97 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग में जॉइनिंग दी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात की और राज्य सरकार के विभिन्न कार्यों पर चर्चा की।

सुबोध सिंह, जो 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे, हाल ही में राज्य सरकार के अनुरोध पर डीओपीटी से कार्यमुक्त हो गए हैं। अब उनकी राज्य सेवा में वापसी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, उनके साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अमित कटारिया को भी जल्द ही पोस्टिंग मिलने की संभावना है।

सुबोध सिंह की वापसी के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रशासन में कुछ विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। सुबोध सिंह पूर्व में मुख्यमंत्री के सचिव रह चुके हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि उन्हें सीएम सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

राज्य में अफसरों और सचिवों के विभागों में बदलाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सुबोध सिंह की वापसी को लेकर राज्य प्रशासन में चर्चा तेज हो गई है।

Related News