(Brutal murder) कार्यकर्ताओं के निर्मम हत्या को लेकर लोकसभा में जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष अरुण साव,देखिये Video

(Brutal murder)  भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग

(Brutal murder)  बिलासपुर ! भाजपा कार्यकर्ताओं के निर्मम हत्या को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव लोकसभा में जमकर बरसे। बीते एक माह में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या को लेकर सांसद साव ने कहा कि, भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है।

(Brutal murder)  भारत सरकार, छग सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। आगे उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में, मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि पिछले एक माह में भारतीय जनता पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों की निर्मम हत्या हुई है।

(Brutal murder)  बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम, सागर साहू, रामधन अलामी इन चार प्रमुख पदाधिकारियों को लक्ष्य करके टारगेट किलिंग की गई है। यह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र है। राज्य की कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। हमारे लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है।

(Brutal murder)  छत्तीसगढ़ को रक्तरंजित करने का प्रयास हो रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के 4 सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने सदन के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग भी की और भारत सरकार से आग्रह किया कि राज्य सरकार को निर्देशित करे कि छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन की रक्षा करें। लोकतंत्र की हत्या बंद हो।

एंबियंस.. अरुण साव, (सांसद बिलासपुर)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU