नया सबेरा जनकल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

नया सवेरा जनकल्याण समिति द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ सर्व समाज के प्रति विगत 8 वर्षों से दिव्यांग , कैंसर, शैक्षणिक भ्रमण, अन्न भंडारा, वृद्ध आश्रम, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण करते चले आ रहे हैं। नया सवेरा जनकल्याण समिति छत्तीसगढ़ रक्तदान महादान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में बलोदा बाजार छत्तीसगढ़ में श्रीमती लता अजय साहू के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान शिविर नगर भवन में आयोजित किया गया। रक्तदान के लिए पूरे नियमों का पालन करते हुए रक्तदाताओं के लिए जो जरूरी जांच है उसे पूरा कर व फॉर्म भराकर रक्तदान करवाया गया।

समिति की अध्यक्ष लता साहू ने बताया कि समिति द्वारा अपने लक्ष्य से बहुत ऊपर 65 यूनिट रक्त संग्रहित करते हुए उन 65 मरीजों के जीवन की खुशियों में एक छोटा सा प्रयास लाने की कोशिश करी है ,यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हमारे समिति के सदस्यों की मेहनत का परिणाम उत्साहवर्धक व उम्मीद से अधिक रहा। इस सफल आयोजन में सभी रक्तदाताओं को नया सवेरा समिति व रेड क्रॉस सेवा संस्थान की तरफ से संयुक्त रूप से सम्मान पत्र व समिति की तरफ से टिफिन बॉक्स के साथ फल बिस्किट पे पदार्थ दिया गया।

युवा वर्ग से लेकर महिलाओं का उत्साह व योगदान इस रक्तदान शिविर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा, समिति अपने लक्ष्य से अधिक रक्तदान महादान शिविर में संकल्प रक्तदाता सेवा संस्थान भाटापारा के पीलू राम व इनके साथियों के साथ यशराज साहू व इनके मित्रगण युवा साथियों का विशेष सहयोग मिला , नया सवेरा समिति की सहसचिव रुक्मणी यादव व इनकी महिला सदस्यों का विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ ही समिति अध्यक्ष व सचिव श्रीमती पायल भट्टर, सहसचिव रूक्मणी यादव भी रक्तदान किये एवं कई रक्तदाता अपने डर को मिटाते हुए प्रथम बार रक्तदान किये।

इस रक्तदान शिविर में रायपुर से पधारे समिति उपाध्यक्ष निर्मला साहू, विष्णु साहू का भी विशेष सहयोग रहा। अंत में समिति द्वारा समिति संरक्षक श्रीमती शोमा भट्टर को सर्व समाज के साथ नया सवेरा समिति को महत्वपूर्ण योगदान समय-समय पर करने के लिए उनकी ऑयल पेंटिंग चित्र को सम्मान स्वरूप भेंट किया गया।

समिति की अध्यक्ष लता साहू ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सकीय टीम, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *