सरगुजा. पेट्रोल तथा डीज़ल के बढ़ती क़ीमतो के बाद आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन नजर आया ।
जहाँ स्थानीय नारायण पेट्रोल पंप में कांग्रेसी बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते नजर आए।
इस प्रदर्शन में जहाँ बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तो वहीं महंगाई को लेकर लोगो से बात करते हुए परेशानी का आंकलन भी किया गया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है।
ऊपर से लगातार पेट्रोल और डीज़लों की क़ीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी कर लोगो के ऊपर आर्थिक भार बढ़ाया जा रहा है।
पेट्रोल डीज़ल के लगातार बढ़ते दामो का असर सीधे आम आदमी ,किसान ,व्यापारी एवं परिवहन के क्षेत्र पर पड़ रहा है
और कांग्रेस पार्टी आमजन के हितों की रक्षा को लेकर सदैव प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, दिनेश तायल, जमील खान, जगरोपण यादव, मुकेश सिंह, जिला सचिव इरशाद खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष सतेंद्र राय, असफाक खान, महामंत्री रामसूजान द्विवेदी, मकसूद खान, स्वपनिल शर्मा,किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजर चौधरी, गप्पू खान, ब्लॉक सचिव मोजीब खान, अमरेश राजवाड़े, भूपेंद्र जायसवाल, इमरान खान, ताहिर नूर, रिंकू, भुनेश्वर यादव,अनिल गुप्ता,जसीमुद्दीन खान, नविन पाण्डेय रामप्रकाश राजवाड़े सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।