अफीम की अवैध खेती मामले में भाजपा की सख्त कार्रवाई, विनायक ताम्रकार निलंबित

छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती के खुलासे के बाद सियासत गरमा गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आरोपी विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। ताम्रकार पार्टी के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मक्के के खेत के बीच उगाई जा रही थी अफीम
जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस ने हाल ही में शिवनाथ नदी के पार समोदा इलाके में स्थित विनायक ताम्रकार के खेत पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान करीब नौ एकड़ जमीन पर अफीम की खेती पकड़ी गई। आरोप है कि अफीम के पौधों को मक्के की फसल के बीच इस तरह लगाया गया था ताकि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो।

पुलिस हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी
फिलहाल विनायक ताम्रकार पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी सप्लाई कहां तक की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *