स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा ने किया नमन

पत्थलगांव(दिपेश रोहिला) । आज की तारीख कई कारणों से ऐतिहासिक हैं और सबसे बड़ी तो यह कि इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम भारतीय राजनीति और इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। आज देशभर में उनकी 100वीं जयंती मनाई जा रही है। उनके कई ऐसे काम हैं जो आज भी देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनकी पहचान रखते है।

इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। पत्थलगांव के बीटीआई चौक मदनपुर इंजको में यहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने भी पुरानीबस्ती में भारी संख्या में मौजूद होकर स्व अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी को लोगों द्वारा नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा अटल जी ने सुशासन का जो मॉडल अपने प्रधानमंत्री काल मे देश के सामने रखा उसकी सराहना देश के लोगों ने हमेशा की है। उन्होंने तमाम विरोधों के बाद भी परमाणु परीक्षण करके देश के सामने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति को प्रदर्शित किया। उनके व्यक्तत्वि से सभी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

महिला मोर्चा से भुनेश्वरी बेहरा और रेणु विश्वास ने कहा कि जिन्होंने स्वतंत्र भारत में एक नई सोच और दिशा दी। अटल जी का व्यक्तित्व, कृतित्व और उनकी दूरदर्शिता आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसी हुई है। जनता पार्टी के विघटन के बाद, 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। अटल जी इसके पहले अध्यक्ष बने। अटल जी का कवि हृदय और उनके राष्ट्रीय कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है।
अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन भारतीय राजनीति में एक युग की तरह था,उनके विचार कार्य और नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष चमर साय एक्का,पूर्व राज्यमंत्री दर्जा सुरेन्द्र बेसरा,मंडल महामंत्री अंकित बंसल,शूद्रो यादव,सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह,नरेश यादव,ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रकाश चौहान,महेश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण यादव,सरपंच सरवन सिदार,जनपद पंचायत सदस्य जयमल साय, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष जयप्रताप सिंह राजपूत, सुरेंद्र कच्छप, केराकछार सोसायटी अध्यक्ष कौशल धुर्वे,किलकिला अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सिदार,मीरा पोर्ते,सुलोचना नेटी, अनुसूचित जनजाति महामंत्री देवेंद्र चौहान, देव प्रकाश साहू, अंकित अग्रवाल, सुनीता लहरे एवं महिला मोर्चा से रेणु विश्वास,भुनेश्वरी बेहरा, फूलो पन्ना,उर्मिला पटेल,शीला गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

Related News