You are currently viewing 2022 – Bjp : भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
Bjp : भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

2022 – Bjp : भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Bjp : भाजपा नेता दिनेश कश्यप,लता उसेंडी,डॉ•सुभाऊ कश्यप,लच्छु कश्यप,भरत मटियारा ने अलग विषयो पर दिया व्याख्यान

Bjp : नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने जिला संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। पिछले दो दिनों तक 07-07 सत्रों में चली प्रशिक्षण में वक्ताओं ने केन्द् सरकार की नीति, योजनाएं, समाज में मीडिया की महत्ता और सोशल मीडिया की भूमिका के बारे में विस्तार से अपने विचार रखे।

also read : Silver Lingam नदी में मिला 53 किलो का चांदी का शिवलिंग, पूजा करने वालों की उमड़ी भीड़

Bjp : कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क करने पर जोर दिया।प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन पूर्व विधायक व भाजपा नेता डॉ•सुभाऊ कश्यप ने आत्म निर्भर भारत विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री ने न्यूनतम आयात, संभावित अधिकतम निर्यात की नीति अपनायी।

Bjp : यह नीति लाने के लिए ही 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत सभी क्षेत्रों के लोगों को लाभ हुआ। कश्यप ने आगे कहा आत्मनिर्भर भारत केवल घोषणा मात्र नही है,एक नया समृद्ध और समर्थ राष्ट्र निर्माण करने का ये मंत्र भी है।

Bjp : यह मंत्र देश की जनता तक पहुंचाना और समस्त लोगों को इस उद्देश्य से जोड़ना यह कार्यकर्ता के नाते हमारा कर्तव्य है।पूर्व बस्तर सांसद व राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा दिनेश कश्यप ने पिछले 8 वर्षो में हुए अंत्योदयी परिवर्तन मे अपना विषय रखते हुये कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन,स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जन औषधि केंद्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण जैसे कई अन्य योजनाओं के माध्यम से लाखों करोड़ों लोगों को लाभ पहुचाने की दिशा में मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

Bjp : वही आगे प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा नेत्री लता उसेंडी ने बदली हुई परिस्थिति मे भाजपा का दायित्व विषय पर कहा की भाजपा का दायित्व और भी बढ़ गया है इस बदले हुए परिदृश्य में जहा एक ओर प्रधानमंत्री मोदी जी विदेशो मे भारत की पहचान और आयाम को मजबूत करने का काम निरंतर कर रहे है।

Bjp : वही देश के अंदर कई दोहरी लड़ाई लड़नी पड़ रही है हमारी चुनौतियां केवल बाहरी ताकतें ही नही है बल्कि भीतरी शक्तियों से भी हमे जूझना है जो देश की जड़ों को खोखला करने का काम कर रही है।उन सबका सामना करते हुये देश को पुन: विश्वगुरु बनाने के लिये कोई पार्टी संकल्पित है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।

Bjp : पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ विषय पर अपने वक्तव्य में कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की छवि एक सजग सुदृढ़ एवं शक्ति संपन्न देश के रूप में बनी है जो अपने हितों की रक्षा कर सकता है अब भारत को साफ स्टेट कहकर वैश्विक मंचों पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

also read :https://jandhara24.com/news/106439/former-ipl-chairman-lalit-modi-and-sushmita-sen-got-married-by-tweeting-good-news/#

Bjp : वही आगे भाजपा जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा ने प्रदेश मे राजनैतिक परिदृश्य व भाजपा की भुमिका व युवा नेता तेजपाल शर्मा ने मिडिया की समझ मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग विषय पर अपना व्याख्यान रखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply