:राजेश राज गुप्ता:
कोरिया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने
कलेक्टर से मुलाकात की। इस इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों
पर बात हुई साथ ही जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कलेक्टर के समक्ष जिले में लंबित विभिन्न विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि समय पर परियोजनाओं का क्रियान्वयन न केवल जनता को लाभ पहुंचाता है, बल्कि विकास की गति को भी बनाए रखता है।

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और शिक्षा सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, पार्षद भानू पाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े उपस्थित थे।
