(Bilaspur News Today) आग से झुलसी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत, देखिये Video

(Bilaspur News Today) झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी

(Bilaspur News Today) बिलासपुर !   सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर में एक अज्ञात महिला की झुलसी हुई लाश मिली है। बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी, जिसपर आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनकर डायल 112 को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई है।

(Bilaspur News Today) दरअसल शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगो ने डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी हुई थी जिसको पुलिस ने सिम्स अस्पताल पहुचाया।

(Bilaspur News Today) हैरत की बात ये है कि पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस का मानना है महिला 70 फीसदी जल चुकी है। महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया गया।

लेकिन, बदहवास होने के कारण महिला बयान नहीं दे पाई जिसके कारण उसकी पहचान कर पाना थोड़ा पुलिस के चुनौती बनी हुई है। हालांकि पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज क्षेत्रवासियों से लगातार संपर्क कर महिला की पतासाजी कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU