बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में इस बार
चौंकाने वाले रुझान देखने को मिल रहे हैं। शुरुआती उम्मीदों के
उलट लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
वहीं महागठबंधन भी कई महत्वपूर्ण सीटों पर संघर्ष करता नजर आ रहा है।

इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का गठजोड़ राज्य की 243 सीटों में से बड़ी संख्या में आगे चल रहा है और रुझानों में स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है।
तेजस्वी यादव को बड़ा झटका
राघोपुर सीट, जिसे लालू परिवार की राजनीतिक गढ़ माना जाता है, वहां से ताजा रुझानों के मुताबिक महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव भाजपा उम्मीदवार सतीश यादव से पीछे चल रहे हैं।
यह वही सीट है जिसने बिहार को दो मुख्यमंत्री — लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी — दिए। तेजस्वी भी इसी सीट से जीतकर उपमुख्यमंत्री बने थे।

राघोपुर की सामाजिक समीकरण
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र यादव बहुल इलाका माना जाता है और इस समुदाय का वोट यहां हमेशा से निर्णायक रहा है। इसके बावजूद इस बार रुझानों में बदलाव साफ दिख रहा है, जिसे राजनीतिक हलकों में बड़ा संकेत माना जा रहा है।