हिजाब विवाद के बाद बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा कड़ी की गई

पटना। हिजाब विवाद के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर यह कदम उठाया गया है, जिसमें कुछ असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों द्वारा मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई गई है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बिहार के डीजीपी तथा एडीजी (एसएसजी सुरक्षा) स्तर पर की गई। समीक्षा के बाद स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) के सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब मुख्यमंत्री के निकट केवल हाई प्रोफाइल एवं चुनिंदा व्यक्ति ही पहुंच सकेंगे। उनके कार्यक्रमों, आवास तथा आवागमन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को सुदृढ़ किया गया है।

स all जिलों के एसएसपी तथा एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा निगरानी बढ़ाई जा रही है। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां मिलने की भी सूचना है। इन इनपुट्स को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे की आशंका जताई तथा सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है तथा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *