बिहार मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे दसवीं बार शपथ…गांधी मैदान में होगा शक्ति प्रदर्शन

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान बंद

शपथ ग्रहण से पहले गांधी मैदान में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मैदान को 17 से 20 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।
नीतीश कुमार के मौजूदा मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक के बाद वे इस्तीफा देंगे और एनडीए की नई सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा। इसके बाद जेडीयू, बीजेपी, LJP(R), HAM और RLM के विधायक अपने-अपने दलों के नेता चुनेंगे।

एनडीए की बड़ी जीत — BJP 89, JDU 85

243 सदस्यीय विधानसभा में दो चरणों में हुए चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

  • BJP: 89 सीटें
  • JDU: 85 सीटें
  • गठबंधन की अन्य पार्टियों को भी मजबूत जनादेश मिला।

इस बार BJP बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

कैसा होगा नया मंत्रिमंडल?

सूत्रों के मुताबिक एनडीए में मंत्रिमंडल गठन पर सहमति बन चुकी है। नई सरकार में मंत्रियों की संख्या का फार्मूला 6 विधायक = 1 मंत्री के आधार पर तय किया गया है।

जिसके बाद मंत्रिमंडल इस तरह का हो सकता है.

  • JDU: 14 मंत्री
  • BJP: 15–16 मंत्री
  • LJP (रामविलास): 3 मंत्री
  • HAM: 1 मंत्री
  • RLM: 1 मंत्री

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *