अवैध नशे पर चारामा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बाड़ी में उगे गांजे के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार!

​चारामा /
कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के नेतृत्व में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चारामा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम मचान्दुर में दबिश देकर घर की बाड़ी में गांजे की खेती कर रहे दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
​ मुखबिर की सूचना पर रेड, पिता-पुत्र की जोड़ी धराई
​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम मचान्दुर के सड़कपारा निवासी डमरू सिंह अपनी बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही SDOP मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में चारामा पुलिस की टीम ने तत्काल रेड मारी। मौके पर आरोपी डमरू सिंह और उसके पुत्र विरेन्द्र सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
​ क्या-क्या हुआ बरामद?
​तलाशी के दौरान पुलिस ने बाड़ी से गांजे के 06 नग हरे पौधे (605 ग्राम) और बिक्री के लिए थैले में रखा 280 ग्राम गांजा बरामद किया। कुल 885 ग्राम मादक पदार्थ जप्त किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹48,500/- बताई जा रही है।

पुराना है आपराधिक इतिहास
​पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी निकले। डमरू सिंह के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं, वहीं पुत्र विरेन्द्र सिंह पर भी आबकारी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
​इनकी रही मुख्य भूमिका
​इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, यशवंत श्याम, उप निरीक्षक नारायण साहू और सउनि दुष्यंत दीवान समेत समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
​ब्यूरो रिपोर्ट: अनूप वर्मा
जनधारा समाचार, चारामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *