गौरेला पेंड्रा मरवाही
संतोष नामदेव
नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक एक पतेरा टोला में स्थित पानी की टंकी गिर गई दरअसल लगभग 11 वर्षों पूर्व इस टंकी का निर्माण पी एच ई विभाग के द्वारा कराया गया था 11 वर्ष से इसमें पानी नहीं भरा गया था गर्मी मैं पेयजल की व्यवस्था को देखते हुए विगत दो-तीन दिनों से इसमें पानी भरा जा रहा था रहवासियों ने 11 वर्ष पूर्व निर्मित इस टंकी में पानी भरने को लेकर पहले भी मना किया था पहले टंकी की मरम्मत करवाने की बात कही थी परंतु प्रशासन ने बात नहीं सुनी और और अंजाम यह हुआ की टंकी जमीन पर आ गिरी जिससे रह वासियों के आंगन में पानी भर गया रहवासियों के घरों तक पानी आ चुका था मामले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर नगर पालिका परिषद कर्मचारी एवं पीएचई विभाग के इंजीनियर पहुंचे परंतु टंकी के निर्माण को लेकर गुणवत्ता की पोल एक बार फिर खुल गई