गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (प्रथम चरण) का भूमिपूजन एवं शिलान्यास

गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (प्रथम चरण) का भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ जहां कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन करते हुवे कहा पूरा देश व दुनिया पश्चिमी संकट से जूझ रहा है,दुनिया के कई देशों में अव्यवस्था अनिश्चितता है। उन स्थितियों में भारत के अंदर प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में भारत के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस के मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी ने जिस बेहतरीन प्रबंधन का परिचय देकर, मंत्रालय व तेल कम्पनियों पर भले ही बोझ आ जाय, लेकिन आम जनता को राहत मिलेगी, लगातार पिछले 60 दिनों से आम जनता को क्राइसिस के बीच राहत देकर आपने आगे बढ़ाया है, इसके लिए उत्तर प्रदेश की ओर से आपका हृदय से अभिनन्दन।

साथ ही कहा है आज से 5 वर्ष पहले यह क्षेत्र बंजर पड़ा था। यह क्षेत्र उपेक्षित पड़ा था, जिसकी मर्ज़ी आती थी, कब्जा कर लेता था। अब कब्जामुक्त भी है साथ ही इस भूमि पर यहां नौजवानों के भविष्य को तराशने व आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म डबल इंजन की सरकार आपको उपलब्ध करवा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *