Bhilai Breaking गूगल मैप के माध्यम से 24 घंटे रखेंगे एन.एच. पर निगरानी,देखिये Video

Bhilai Breaking

 रमेश गुप्ता

Bhilai Breaking यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास

Bhilai Breaking भिलाई..गूगल मैप के माध्यम से हाईवे पर की जाएगी निगरानी अब गूगल बताएगा एन.एच. पर जाम की स्थिति के बारे में तथा आईटीएमएस में तैनात कर्मचारी 24 घंटे रखेंगे एन.एच. पर निगरानी यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास करती आ रही है इसी कडी में पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर 06 में सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक (यातायात) व आईटीएमएस टीम की उपस्थिति में गुगल मैप से जाम की स्थिति जानने को लेकर आईटीएमएस कर्मचारियों को बताया गया जिससे नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी मार्ग को 24 घंटे निगरानी में रखा जायेगा जिसमें नीला, आरेंज, लाल कलर यातायात की स्थिति को निम्न प्रकार से बताएगी :-

🔵 नीला कलर- यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है कि जानकारी देगा।

🟠 आरेंज कलर – यातायात थोडा रूका हुआ या धीमी गति से चल रहा की जानकारी देगा।

🔴 लाल कलर- लाल कलर यातायात जाम की स्थिति को बतायेगा।

Bhilai Breaking यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि कभी कभी ट्रैफिक जाम का पता नही लगने से जाम और लंबा हो जाता है जिसे वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने मंजिल तक नही पहुँच पाते है और असुविधा का सामना करना पड़ता है लेकिन गूगल मैप के माध्यम से जाम की स्थिति पता लगाना आसान हो जायेगा और जाम की स्थिति होने पर कंट्रोल रूम के द्वारा तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग व संबंधित यातायात जोन क्षेत्र को पाइंट दिया जावेगा!

Bhilai Breaking जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंच कर जाम को क्लीयर कराया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU