Bastar news: आप अपने अधिकारों को जाने – नरोत्तम सिह चौहान

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा किया महिलाओं का सम्मान

भानुप्रतापपुर । अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के द्वारा महिला शक्ति गौरव सम्मान कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है जहां आपका अधिकार ना मिले या कोई प्रताड़ना करता है। शोषण करता है । जहां कहीं न्याय न मिले तो इस मानव अधिकार संगठन को बात कर आप न्याय पा सकते हैं। संगठन आपके लिए लगातार काम कर रहा है। इसके लिए जरूरी है आप अपने अधिकारों को जाने और अधिकार के अनुरूप काम न हो तो इसे जरूर बताएं । मानव अधिकार संगठन का प्रचार प्रसार भी बहुत जरूरी है। किसी तरह से पीड़ित हो तो इसकी जानकारी लेकर मानवाधिकार संगठन को जरूर बताएं।
कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे संबलपुर सरपंच अनिता रावटे ने कहा हम सबको अपनी अधिकारों को जानना है जानकर कोई भी महिला इसे प्रताड़ित है शोषण है तो हमको खुद जाकर उसकी सहायता करना है । ताकि दूसरी महिलाओं का सहायता कर सके । पार्षद रजिंदर रंधावा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा हम सब महिलाओं को आगे आना होगा वर्तमान में पुरुष प्रधान देश है फिर भी महिलाओं को जो अधिकार दिए हैं उसकी हमें जानकर आगे बढ़ाना है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भामा साहू ने कहा नारी अपने स्वाभिमान के साथ जिए नारी को जगाने के लिए संगठन है ना री हमेशा शोषित पीड़ित है कोई नहीं सुन रहा है तो हमारा यह संगठन आपकी सहायता के लिए तैयार है। संगठन के श्याम सिंह ठाकुर ने कहा हमारा संगठन भारत में 22 प्रदेशों में है और छत्तीसगढ़ में भी यह अब आ गया है एक बच्चा जब पृथ्वी पर आता है तब से उनके अधिकार शुरू हो जाते हैं वर्तमान में मानव अधिकार का हनन हो रहा है महिला हर जगह शोषित पीड़ित प्रताड़ित रहते हैं और वह लाख लूज शर्मिला के चलते हुए अपनी बातों को सामने नहीं रख सकते ऐसे लोग हमारे संगठन की ओर से उन्हें उनके अधिकार को दिलवाने का काम करता है राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा मानव अधिकार सभी के लिए एक समान है मांगने से नहीं मिलता। महिलाओं में नीतू लाटिया, रानी जोशी, सुनीता साहू ने अपने अधिकारों के बारे बताया। इस मौके पर पार्षद राजकुमार यादव, रमेश बालेंद्र, ज्ञान सिंह गौर, मनोज प्रताप सिंह, उर्मिला जसूजा, सीता चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

महिलाओं का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में उपस्थित महिला को संगठन के द्वारा महिला शक्ति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। और कहा गया अपने अधिकारों के प्रति सजक रहने के साथ अन्य महिलाओं की अधिकारों के लिए भी आगे आकर लड़ाई लड़ना है।