Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 में भारती खिलाड़ियों का जलवा, अधिकतम रन और विकेट के मामले में भी पाकिस्तानियों को पछाड़ा

Asia Cup 2023 : कल  श्रीलंका को 41 रनों से मात देने के बाद । इस जीत के साथ टीम ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर दिया है। एशिया कप 2023 में भारतीय टीम अभी तक अजेय रही है। टीम की ओर से खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टॉप परफॉर्मर्स की लिस्ट में कब्जा जमा लिया है।

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 में भारती खिलाड़ियों का जलवा, अधिकतम रन और विकेट के मामले में भी पाकिस्तानियों को पछाड़ा
Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 में भारती खिलाड़ियों का जलवा, अधिकतम रन और विकेट के मामले में भी पाकिस्तानियों को पछाड़ा

 रोहित शर्मा टॉप पर कायम 

Asia Cup 2023 : भारत और श्रीलंका के बीच मैच के बाद, सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में कई स्थान बदल गए हैं, अब भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में शामिल हो गए हैं। लगातार तीन अर्धशतकों के साथ रोहित 194 रन के साथ टॉप स्कोरर हैं। बांग्लादेशी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो दो पारियों में 193 रनों के साथ सिर्फ एक रन पीछे हैं। वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आखिरी दो मैचों में नहीं खेल पाये थे।

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 में भारती खिलाड़ियों का जलवा, अधिकतम रन और विकेट के मामले में भी पाकिस्तानियों को पछाड़ा
Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 में भारती खिलाड़ियों का जलवा, अधिकतम रन और विकेट के मामले में भी पाकिस्तानियों को पछाड़ा

Asia Cup 2023 : पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म 3 पारियों में 178 रन के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में उनका उच्चतम स्कोर 151 है। श्रीलंका के सदीरा समरविक्रमा 4 पारियों में 167 रन के साथ टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

1. रोहित शर्मा (भारत) -194 रन

2. नजमुल हुसैन शान्तो (बांग्लादेश)- 193 रन

3. बाबर आजम (पाकिस्तान)- 178 रन

4. सदीरा समरविक्रमा (श्रीलंका) – 167 रन

5. कुसल मेंडिस (श्रीलंका)- 162 रन

 सफल गेंदबाज

सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में चार गेंदबाज 9 विकेट पर हैं। जिसमें से सबसे अच्छी इकोनॉमी के साथ कुलदीप यादव टॉप पर मौजूद हैं। पाकिस्तान के हारिस राऊफ दूसरे स्थान पर हैं। डुनिथ वेलालेज ने इस सूची में प्रवेश किया, भारत के खिलाफ उनके 5/40 ने नीले रंग की टीम को बैकफुट पर ला दिया। अब वह नौ विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हारिस रऊफ और कुलदीप यादव की बराबरी पर आ गए हैं।

सूची में चौथे स्थान पर नौ विकेट के साथ बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद हैं। अब तक खेले गए चार मैचों में उनकी इकॉनमी 5.13 की रही है। मथीशा पथिराना एशिया कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में 5वें स्थान पर हैं। मथीशा पथिराना भी टूर्नामेंट में अब तक आठ विकेट लेकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बराबर हैं।

1. कुलदीप यादव (भारत)- 9 विकेट

2. हारिस रऊफ (पाकिस्तान) – 9 विकेट

3. डुनिथ वेललेज (श्रीलंका) – 9 विकेट

4. तस्कीन अहमद (बांग्लादेश)- 9 विकेट

5. मथीशा पथिराना (श्रीलंका) – 8 विकेट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU