Amazing view will be seen in the sky : आज रात आसमान में दिखेगा अद्भुत दुर्लभ नजारा, एक साथ 3 ग्रह देख सकेंगे अपनी आंखों से
Amazing view will be seen in the sky : खगोल विज्ञान और ज्योतिष की दृष्टि से आज यानी 23 जनवरी 2023, सोमवार की शाम बहुत खास होगी। ग्रहों की युति की दुर्लभ झलक आज आसमान में देखने को मिलेगी। 17 जनवरी 2023 को शनि ग्रह ने गोचर करके कुंभ राशि में प्रवेश किया। फिर कल यानी 22 जनवरी 2023 को शुक्र ग्रह ने भी कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया।

Baikunthpur : नेताजी बोस की जयंती पर भाजयुमो कोरिया ने निकाली साईकिल यात्रा
Amazing view will be seen in the sky : अब आज 23 जनवरी 2023 की रात को चंद्रमा भी कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस प्रकार कुम्भ राशि में त्रिग्रही योग बनता है। कमाल की बात यह है कि यह त्रिग्रही योग शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में ही नहीं बनेगा, बल्कि दिखाई भी देगा। आज रात इन तीनों ग्रहों को एक साथ नंगी आंखों से देखा जा सकता है।
आसमान में शनि-शुक्र और चंद्रमा एक साथ नजर आएंगे
त्रिग्रही योग आकाश में स्पष्ट दिखाई देगा, जो कि कुंभ में तीन ग्रहों शनि, शुक्र और चंद्रमा के एक साथ आने से बना है। इस दुर्लभ नजारे को बिना दूरबीन के नंगी आंखों से देखा जा सकता है। जानकारों के मुताबिक सूर्यास्त के बाद ये तीनों ग्रह पश्चिम दिशा में एक साथ नजर आएंगे।

सबसे ऊपर आपको अर्धवृत्ताकार चंद्रमा, यानी हंसिया के आकार का दिखाई देगा। उसके नीचे शुक्र ग्रह दक्षिण की ओर शिखर की तरह चमकता हुआ दिखाई देगा। फिर शुक्र के नीचे शनि की दृष्टि पड़ेगी।
यह दुर्लभ नजारा सिर्फ डेढ़ घंटे तक ही दिखाई देगा
आकाश में शुक्र, शनि और चंद्रमा के संयोग का यह दुर्लभ नजारा शाम साढ़े छह बजे से दिखना शुरू हो जाएगा। उसके बाद यह नजारा सिर्फ 8 बजे तक ही दिखाई दे पाता है। यानी तीन अहम ग्रहों के संयोग का ये नजारा सिर्फ डेढ़ घंटे तक आसमान में रहेगा और इसे बिना किसी टेलिस्कोप के सामान्य आंखों से देखा जा सकेगा.
ज्योतिष की दृष्टि से यह घटना जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही खगोलीय दृष्टि से भी यह काफी रोमांचक होगी। कुंभ राशि में बनने वाले इस त्रिग्रही योग का अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।