Alibaba forty thieves government अलीबाबा चालीस चोर वाली सरकार है झारखंड की हेमन्त सरकार : दीपक प्रकाश

Alibaba forty thieves government

Alibaba forty thieves government भारतीय जनता पार्टी के झारखंड

Alibaba forty thieves government रांची . भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी है यहां तो हर शाख पे उल्लू बैठें हैं ,अंजाम ऐ गुलिस्तां क्या होगा।


Alibaba forty thieves government  प्रकाश ने आज रांची ग्रामीण जिला एवम महानगर जिला के सयुंक्त तत्वाधान में हेमन्त हटाओ,झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राज्य को बर्बाद करने के लिए एक भ्रष्ट मंत्री ही काफी होता है लेकिन इस राज्य की सत्ता में शामिल हर नेता भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए है। ये मिलकर झारखंड को लूट रहे है। राज्य के हर विभाग में भ्रष्टाचार की कालिख है।


उन्होंने कहा कि राज्य में बालू,कोयला,पत्थर सहित अन्य खनिज सम्पदाओं की लूट मची हुई है। सरकार में शामिल लोग इस लूट में शामिल है। कभी नही सुना था कि पानी के जहाज से बालू और पत्थर झारखंड में ढोया जाता था,लेकिन इस सरकार में यह ही देखने को मिला।


प्रकाश ने हेमन्त सोरेन के द्वारा इडी का सामना करने के बाद दी जा रही बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ऐसा व्यवहार कर रहे है जैसे देश की आजादी हेतु 1857 की लड़ाई लड़ कर आये हो या फिर जनता की हित मे कोई बड़ा काम करके आये हो। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन जी आप भ्रस्टाचार के आरोप में इडी का सामना किये है कोई यशस्वी काम नही किये है। आज आपके आपके साथी जेल में है।

 

प्रकाश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार को राज्य की विकास से कोई लेना देना नही है। जनहित के कोई काम नही हो रहा है। बिजली की स्थिति चरमराई हुई है। राज्य की जनता को 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल रही है। सड़के टूटी हुई है। कोई देखने वाला नही है। लोगो को पेयजल नही मिल पा रहा है। इस सरकार को इससे कोई लेना देना नही है । सरकार राज्य को सिर्फ लूटने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। रोज दिन यहां हत्या हो रही है,महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाएं घटित हो रही है।राज्य में जंगल राज कायम हो चुकी है। आज यहां कोई सुरक्षित नही है। थाना और ब्लॉक में कोई भी काम बिना पैसे के नही होता है।पुलिस अपराध को कम करने के बजाए अवैध वसूली में व्यस्त है। कोई शिकायत करने अगर पुलिस के पास जाता है तो पुलिस उसे ही झूठे मुकदमे में फंसा देती है।

प्रकाश ने राज्य सरकार पर पिछड़ा विरोधी आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार पिछड़ों की हितैसी बनती है लेकिन जब पिछड़ों को उनका हक और अधिकार देने की बारी आती है तो सरकार पीछे हट जाती है। अभी हाल ही में राज्य में पंचायत चुनाव हुए उस चुनाव में पिछड़ों को 27 प्रतिशत की आरक्षण नही दी गयी। अब नगर निकाय का चुनाव होना है इस चुनाव में भी पिछड़ों को राज्य के मुख्यमंत्री ने धोखा देने का काम किया। उन्होंने राज्य की हेमन्त सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने राज्य की जनता में होल्डिंग टैक्स,वाटर कनेक्शन चार्ज में वृद्धि कर बोझ डालने का काम की है।

 

प्रकाश ने कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार तुस्टीकरण की नीति पर काम कर रही है। समाज मे जो समरसता कायम थी उसे तोड़ने का काम कर रही है। एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए यह सरकार सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित करती है। कभी विधानसभा में नमाज कक्ष का आवंटन करती है।यह सरकार एसटी और एसी विरोधी सरकार है। एसटी छात्रों को मिलने वाली छत्रवृति आज नही मिल रही है। रघुवर सरकार के समय जो रोजगार दिया गया था उसे यह सरकार आज छिनने का काम कर रही है।

सभा को रांची के भाजपा विधायाक सीपी सिंह ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्या हो जाती है और पुलिस अपराधी को न पकड़ कर ठेले और खोमचे वालों को परेशान करती है।राज्य सरकार घोटालों की इतिहास रच रही है। सिर्फ एक जिले में 1000 करोड़ की घोटाला पकड़ा जाता है तो अनुमान लगाइये पूरे राज्य में कितना घोटाला हुआ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य को लालू ने लूटा था इसलिए हिमन्त सोरेन भी लूट रहे है, लूटने की आजादी है यहां।

इस आक्रोश प्रदर्शन में आज भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू,महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय, रांची के सांसद संजय सेठ,प्रदेश के मंत्री सह हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो,कांके के विधायक समरी लाल,राँची महानगर के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, इस कार्यक्रम के प्रभारी मनोज कुमार सिंह,हेमन्त दास, प्रदीप सिन्हा राहुल अवस्थी,, योगेंद्र प्रताप सिंह, सूरज शाहदेव, महतो,पवन साहू,शोभा यादव,डॉ सीमा सिंह,सुचिता सिंह, बिनोद सिंह,ललित ओझा,अमरनाथ चौधरी, सुनीता सिंह,सहित हजारों कार्यकर्ता एवम जनता प्रदर्शन में शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU