भवानीपुर चुनाव: 16वें राउंड के बाद शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पछाड़ा

पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना रोमांचक दौर में पहुंच गई है। 16वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बढ़त बना ली है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी को अब तक 53,932 वोट मिले हैं, जबकि ममता बनर्जी के खाते में 53,369 वोट आए हैं। इस समय शुभेंदु अधिकारी 563 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। मतगणना जारी है और हर राउंड के साथ मुकाबला कड़ा होता जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *