छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 42 IAS और 1 IFS अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए कलेक्टर

रमेश गुप्ता : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को नया स्वरूप देते हुए बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, राज्य के 42 IAS और 1 IFS अधिकारी इस प्रशासनिक सर्जरी का हिस्सा बने हैं। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव के साथ-साथ जिला स्तर पर नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है।

सचिव से लेकर कलेक्टर तक बदली जिम्मेदारी इस बड़े बदलाव की जद में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के कई दिग्गज अधिकारी आए हैं। सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाने के लिए न केवल सचिवालय स्तर पर नियुक्तियां की हैं, बल्कि क्षेत्रीय प्रशासन में भी बड़ा फेरबदल किया है। कई जिलों के कलेक्टरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे अब विकास कार्यों में नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है।

प्रशासनिक सर्जरी के पीछे का लक्ष्य माना जा रहा है कि शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने और सरकारी कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सूची में शामिल 43 अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर नए विभागों और प्रभारों की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *